जरुरी जानकारी | मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में जुलाई में संपत्तियों का पंजीकऱण 15 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में मांग बढ़ने से संपत्तियों का पंजीकरण जुलाई के महीने में 15 प्रतिशत बढ़कर 11,339 इकाई हो गया।

नयी दिल्ली, एक अगस्त मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में मांग बढ़ने से संपत्तियों का पंजीकरण जुलाई के महीने में 15 प्रतिशत बढ़कर 11,339 इकाई हो गया।

संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले एक दशक में जुलाई के दौरान संपत्तियों के पंजीकरण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। जुलाई महीने का यह आंकड़ा 30 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक का है।

मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में हुए कुल पंजीकरण में से 86 प्रतिशत आवासीय इकाइयों के थे जबकि 10 प्रतिशत पंजीकरण वाणिज्यिक संपत्तियों का हुआ। इन संपत्तियों के पंजीकरण से सरकार को शुल्क के रूप में 829 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

नाइट फ्रैंक ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के बढ़ते दबाव के बीच रिजर्व बैंक ने रेपो दर में कुल 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जिससे घर खरीदारों के लिए किफायती आवास की सीमा बढ़ गई है। इसके बावजूद जुलाई में मांग बनी रहने से संपत्तियों का पंजीकरण अधिक रहा।’’

एक साल पहले जुलाई, 2021 में मुंबई महानगर में 9,822 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था। वहीं इस साल जून में 9,919 संपत्तियां पंजीकृत हुई थीं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड