जरुरी जानकारी | आंध्र प्रदेश में पंजीकृत उत्पादकों को अतिरिक्त तंबाकू उत्पादन बेचने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने फसल सत्र 2023-24 के लिए आंध्र प्रदेश में नीलामी मंचों पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त एफसीवी तंबाकू की बिक्री की अनुमति दी है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने फसल सत्र 2023-24 के लिए आंध्र प्रदेश में नीलामी मंचों पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त एफसीवी तंबाकू की बिक्री की अनुमति दी है।

वाणिज्य मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के सभी मिट्टी क्षेत्रों में 15,028.09 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल के नुकसान को देखते हुए अतिरिक्त सेवा शुल्क भी माफ कर दिया है।

इसने कहा कि इस फैसले से राज्य के किसानों को चक्रवाती बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी क्योंकि 2023-24 के फसल सत्र के लिए आंध्र प्रदेश में नीलामी मंचों पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू की बिक्री पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

इस विचार से किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण हुई वित्तीय दुर्दशा से उबरने में मदद मिलेगी और उत्पादकों को अपनी आजीविका जारी रखने में काफी मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फसल सत्र 2023-24 के लिए आंध्र प्रदेश में नीलामी मंचों पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू की बिक्री को तंबाकू बोर्ड के नीलामी मंचों पर सामान्य लागू सेवा शुल्क के साथ मंजूरी दे दी है।’’

यह निर्णय 3-5 दिसंबर, 2023 के दौरान ‘माइकौंग’ चक्रवाती बारिश के कारण लिया गया है, जिसके चलते किसानों को मुख्य क्षेत्र में पुनःरोपण/अंतर भरने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ा।

आंध्र प्रदेश में, इस फसल मौसम के दौरान, 43,125 किसानों ने 97,127.07 हेक्टेयर क्षेत्र में एफसीवी तंबाकू की खेती की और 20.55 करोड़ किलोग्राम का उत्पादन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी