देश की खबरें | भाजपा को 2024 में हराने के लिए क्षेत्रीय दलों को साथ आना चाहिए: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय दलों से आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित करने के लिए साथ आएं।

कोलकाता, दो फरवरी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय दलों से आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित करने के लिए साथ आएं।

तृणमूल कांग्रेस की फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा कि अगर वह अपने ‘अहंकार’ की वजह से पीछे बैठना चाहती है तो उनकी पार्टी (टीएमसी) को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पार्टियों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे साथ आएं और 2024 में भाजपा को पराजित करें। हम चाहते हैं कि भाजपा का मुकाबला करने और उसे पराजित करने के लिए सभी दल साथ आएं। हमारा मकसद भाजपा को पराजित करने का है। अगर हम पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को पराजित कर सकते हैं तो हम राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को भी पराजित कर सकते हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मेघालय और चंडीगढ़ में हुए हालिया चुनावों में भाजपा की जीत में मदद की।

दरअसल, मेघालय में कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस के ज्यादातर विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे ममता बनर्जी की पार्टी मुख्य विपक्षी दल बन गई। चंडीगढ़ के महापौर के चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों के अनुपस्थिति रहने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पराजित किया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जो भी भाजपा के विरोध में है, उसे एक मंच पर आना चाहिए, लेकिन अगर कोई अहंकार के चलते पीछे बैठना चाहता है तो वह हमें जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। अगर जरूरत पड़ी तो हम भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ेंगे।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट को ‘बड़ा झांसा’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ा झांसा है। इसमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ दो लोग भारत के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। इस देश के लोग नौकरी और भोजन चाहते है। वे हीरे नहीं चाहते।’’

बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘अब तो पद्म भूषण सम्मान का राजनीतिकरण कर दिया गया है। कुछ वर्षों से राजनीति का विमर्श बदल गया है। संध्या मुखोपाध्याय जैसी दिग्गज गायिका को कैसे इस तरह से अपमानित किया जा सकता है? वह फिलहाल अस्पताल में हैं।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आप उनके खिलाफ बोलेंगे तो वे आपको धमकी देंगे और पेगासस का उपयोग करके आपका फोन टैप करवाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\