चोट और आंख की सर्जरी के बाद रीना की निगाहें ओलंपिक के लिये चयन पर

वर्ष 2017 में पदार्पण के बाद रीना भारतीय टीम में नियमित रूप से शामिल रहती थीं। उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से चुनौतियों का सामना करते हुए वापसी की।

बेंगलुरू, दो मई जिम सत्र में हुई गलती से मिडफील्डर रीना का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन आंख की दो सर्जरी और खेल से एक महीना दूर रहने के बाद वह तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन की उम्मीद लगाये हैं।

वर्ष 2017 में पदार्पण के बाद रीना भारतीय टीम में नियमित रूप से शामिल रहती थीं। उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से चुनौतियों का सामना करते हुए वापसी की।

रीना ने उस वाकये को याद करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ सरल एक्सरसाइज करने के लिये ‘स्ट्रेच-बैंड’ का इस्तेमाल कर रही थी लेकिन यह बैंड छूटकर मेरी बांयी आंख में लग गया। यह इतनी जल्दी हुआ कि मुझे प्रतिक्रिया करने का समय ही नहीं मिला। उस समय मुझे नहीं लगा कि अगले चार महीने मेरे जीवन के सबसे बुरा समय होगा। ’’

वह उस टीम का हिस्सा थीं जिसने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था और साथ ही वह इसी साल एफआईएच महिला विश्व कप में भी खेली थीं। 2019 में हुई इस घटना से पहले वह अच्छा कर रही थीं लेकिन इस चोट ने उनके ओलंपिक क्वालीफायर में भागीदारी पर संशय पैदा कर दिया।

चंडीगढ़ की 26 साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘शुरू में डाक्टर ने कहा कि यह जल्द ही ठीक हो जायेगा लेकिन एक महीने बाद भी दर्द जारी रहा। डाक्टर ने फिर सर्जरी की सलाह दी ताकि रेटिना हमेशा के लिये खराब नहीं हो जाये। यह खबर निराशाजनक थी और मैं सिर्फ यही सोच रही थी कि मैं फिर से हॉकी खेल पाऊंगी या नहीं। ’’

ब्रेक के बाद वह जुलाई में राष्ट्रीय शिविर में लौंटी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\