जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट से घरेलू बाजार में बीच तेल तिलहन कीमतों में नरमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही और त्योहारी मांग होने के बावजूद भाव में नरमी आयी।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही और त्योहारी मांग होने के बावजूद भाव में नरमी आयी।

मलेशिया एक्सचेंज में 2.1 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.4 प्रतिशत की तेजी रही। मलेशिया एक्सचेंज में इस गिरावट का असर स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों पर भी दिखाई दिया और भाव में गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा आयात शुल्क मूल्य ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी दरें पूरानी ही हैं।

उन्होंने कहा कि सरसों की एक महीने के लगभग के अंतर में दिक्कत बढ़ेगी। देश की मंडियों में जो आवक लगभग 1.70 लाख बोरी की है वह 15-20 दिन में घटकर 50-75 हजार बोरी रह रह जाने की संभावना है।

सूत्रों कहा कि सरसों का कोई विकल्प नहीं है। इसकी अगली बिजाई अक्टूबर-नवंबर में होगी और इस बार पैदावार दोगुने से भी काफी अधिक होने की संभावना है।

मंडियों में सोयाबीन के नये फसल की आवक बढ़ रही है जो करीब ढाई से तीन लाख बोरी की है। इस आवक के बढ़ने से सोयाबीन की कीमतें दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सोयाबीन की गुणवत्ता भी कहीं बेहतर है। देश में सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) का बाहर से आयात होने से स्थानीय डीओसी का बाजार मंदा हो गया है और इसके निर्यात से होने वाली कमाई भी प्रभावित हुई है जिसकी वजह से सोयाबीन दाने की कीमतों पर दबाव है।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में बिनौला और मूंगफली की नई फसल आने के पहले इनकी कीमतें नरम हैं। जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के बावजूद सीपीओ और पामोलीन के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,750 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,350 - 6,495 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,430 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,170 - 2,300 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,720 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,735 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,770 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,340 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,850

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,480 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,650 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,100 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,050 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,400 - 5,600, सोयाबीन लूज 5,200 - 5,400 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड