देश की खबरें | रेडबर्ड ने राजस्थान रॉयल्स में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निवेशक कंपनी रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

नयी दिल्ली, 24 जून निवेशक कंपनी रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने दिग्गज फुटबॉल क्लब लीवरपूल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी और बेसबाल टीम बोस्टन रेड सॉक्स में भी निवेश किया है।

रॉयल्स के साथ हुए करार की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

मनोज बदाले के स्वामित्व वाले एमर्जिंग मीडिया के पास राजस्थान रॉयल्स टीम की बहुमत में हिस्सेदारी है। इस टीम ने 2008 में पहला आईपीएल टूर्नामेंट जीता था।

रॉयल्स की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस करार के बाद रेडबर्ड की रॉयल्स में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होंगी और एमर्जिंग मीडिया अपनी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करेगा।’’

बदाले ने कहा कि यह करार आईपीएल के वैश्विक स्तर को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू