देश की खबरें | उत्तराखंड में 19, 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं ।

देहरादून, 17 जुलाई मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं ।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 में से सात जिलों के लिए 19 और 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले चार दिन उत्तराखंड के लिए भारी हो सकते हैं ।

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं—कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है जबकि शेष जिलों में भी कहीं—कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है ।

प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक ​नदियों का जलस्तर लगातार बढ रहा है और कई जगह पर चेतावनी स्तर के पास पहुंच गया है ।

इस बीच, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में छह व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो चुकी है । तीन किशोर ऋषिकेश के पास तपोवन में नीम बीच पर नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बह गए ।

इसके अलावा एक अन्य किशोर अभिषेक (16) की देहरादून की जाखन नदी में डूबने से मौत गयी । उन्होंने बताा कि देहरादून में ही एक अन्य घटना में 16 वर्षीय रोहित रावत की मालदेवता में सोंग नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी ।

उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड क्षेत्र में मांजलीधार गधेरे में पांव फिसलने से बिनोद नौटियाल (34) की मृत्यु हो गयी । बिनोद का शव रविवार सुबह बरामद किया गया ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\