देश की खबरें | गोवा के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी, भारी बारिश की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को गोवा के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

पणजी, एक अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को गोवा के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी द्वारा जारी की गई मौसम चेतावनी में ‘‘प्रति घंटे 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश’’ होने का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी ने बताया कि राज्य के परनेम, तिसवाडी, बर्देज, बिचोलिम और सत्तरी तालुक में सुबह बादल छाए रहे। ये सभी तालुक उत्तर गोवा जिले में हैं।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अरब सागर से और बादल आ रहे हैं। बादलों के उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ने के कारण और अधिक तालुक में बादल छाए रहने की संभावना है।’’

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तर और दक्षिण गोवा जिलों में अपने नियंत्रण कक्षों को सक्रिय कर दिया है।

एसडीएमए ने कहा, ‘‘गोवा में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को जलभराव या बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी जाती है।’’

राज्य सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी ‘दृष्टि मरीन’ ने ऊंची लहरें उठने और खराब मौसम के कारण लोगों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now