देश की खबरें | केरल के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, दो दिसंबर को भारी बारिश की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और दो दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की।

तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और दो दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की।

आईएमडी द्वारा दी गयी नवीनतम जानकारी के अनुसार, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर के उत्तरी जिलों में सोमवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों को "ऑरेंज अलर्ट" के तहत रखा है जबकि पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

एसडीएमए ने कहा कि नदी के किनारे और बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार स्थान खाली कर देना चाहिए।

प्राधिकरण ने यातायात को नियंत्रित करने और लोगों की गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि प्रमुख सड़कों पर जलभराव और खराब दृश्यता के कारण यातायात जाम हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\