देश की खबरें | न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।

नई दिल्ली, 24 सितंबर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई भी शामिल हैं।

कॉलेजियम ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी के 10 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हो जाएगा, इसलिए उस पद पर नियुक्ति की जानी आवश्यक है।

न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को दो जनवरी, 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

कॉलेजियम ने कहा कि उन्हें 30 अक्टूबर, 2023 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह वहीं कार्यरत हैं। वह अपने मूल उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी पदोन्नति से पहले उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की थी।

कॉलेजियम ने अपनी सिफारिश में कहा है, ‘‘वह एक अनुभवी न्यायाधीश हैं, जिन्हें कर्नाटक और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों पर काफी अनुभव है।’’

कॉलेजियम ने उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव में कहा, ‘‘वर्तमान में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों में कर्नाटक उच्च न्यायालय का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।’’

कॉलेजियम ने कहा कि उसका मत है कि न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए सभी मामलों में उपयुक्त हैं।

कॉलेजियम ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए दो न्यायिक अधिकारियों- शशि भूषण प्रसाद सिंह और अशोक कुमार पांडे के नामों की भी सिफारिश की है।

एक अन्य निर्णय में, कॉलेजियम ने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए नौ अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की, जिनमें राजेश सुधाकर दातार, सचिन शिवाजीराव देशमुख, गौतम अश्विन अंखड, महेंद्र माधवराव नेर्लिक, निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी और अद्वैत महेंद्र सेठना शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\