देश की खबरें | मद्रास हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए चार न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति के लिए चार जिला न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 22 मार्च प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति के लिए चार जिला न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की है।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ भी शामिल हैं।

कॉलेजियम ने आर शक्तिवेल, पी धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पन और के. राजशेखर के नाम की सिफारिश की।

गत 21 मार्च के प्रस्ताव में कहा गया है कि उच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा 10 अगस्त, 2022 को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में चार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के लिए की गयी सिफारिश पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सहमति है।

उसने कहा कि न्याय विभाग से पांच जनवरी, 2023 को फाइल मिली थी।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘प्रक्रिया ज्ञापन की शर्तों के अनुसार उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए उपरोक्त न्यायिक अधिकारियों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए इस कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के मामलों के जानकार उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से परामर्श लिया है।’’

कॉलेजियम ने एक अन्य प्रस्ताव में वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रीत सिंह बरार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की 25 जुलाई, 2022 की अपनी पिछली सिफारिश को भी दोहराया।

कॉलेजियम ने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 10 मार्च, 2022 को बरार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी, जिसे 25 जुलाई, 2022 को मंजूरी दे दी गयी।

उसने कहा कि न्याय विभाग ने कुछ मुद्दे उठाये और सिफारिश को पुनर्विचार के लिए 25 नवंबर, 2022 को वापस भेज दिया।

कॉलेजियम ने कहा, ‘‘इस अदालत के परामर्शदाता न्यायाधीशों की राय और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की रिपोर्ट के साथ कॉलेजियम की बैठक के विवरण के मद्देनजर और मामले के सभी पहलुओं पर अध्ययन के बाद कॉलेजियम की राय है कि हरप्रीत सिंह बरार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ