देश की खबरें | हिंदू कॉलेज से हाल में हटाये गये एड-हॉक शिक्षक अपने कमरे में मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एडॅ-हॉक शिक्षक शहर के रानी बाग इलाके में अपने घर पर मृत मिले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एडॅ-हॉक शिक्षक शहर के रानी बाग इलाके में अपने घर पर मृत मिले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान के बारन जिले के मोलकी गांव के रहने वाले 33 साल के समरवीर को हाल में हिंदू कॉलेज में नौकरी से हटाया गया था।

पुलिस के मुताबिक वह अपने कमरे में पंखे से फंदे पर मृत अवस्था में लटके हुए मिले। शिक्षक के साथ उनका एक रिश्तेदार रहता था जो घटना के वक्त काम पर गया था।

पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शिक्षक के रिश्तेदार के अनुसार वह अवसाद में थे।

शिक्षक के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि समरवीर हिंदू कॉलेज में एड-हॉक व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे, लेकिन हाल में उनकी जगह किसी और को नौकरी पर रख लिया गया था।

इस बारे में जानकारी के लिए जब कॉलेज की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव को फोन और मैसेज किये गये तो कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) हरेंद्र सिंह ने कहा कि कमरे में शराब की अनेक खाली बोतल और सिगरेट के डिब्बे मिले हैं।

पुलिस ने कहा कि उसे घटना में किसी तरह की साजिश का संदेह नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड