देश की खबरें | मध्यप्रदेश को बचाने के लिये भाजपा में शामिल हुए थे कांग्रेस के बागी विधायक: विष्णुदत्त शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गत वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश को बचाने के लिये कांग्रेस छोड़ी थी।

उज्जैन, 13 फरवरी मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गत वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश को बचाने के लिये कांग्रेस छोड़ी थी।

प्रदेश भाजपा के विधायकों एवं पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन यहां पत्रकार वार्ता में शर्मा ने एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता नहीं आये हैं हमारी पार्टी में बल्कि वो भाजपाई होकर आये हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को बचाने के लिये भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में हमें 44 प्रतिशत वोट मिले थे जो कांग्रेस से एक प्रतिशत अधिक थे पर तकनीकी तौर पर कांग्रेस की सरकार अन्य विधायकों के समर्थन से बन गई। कांग्रेस के जो विधायक भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा गरीबों के लिये चलाई गई अच्छी योजनाओं से प्रभावित थे और गरीबों के हित में सोचते थे, वो इस खातिर भाजपा में आ गये।’’

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के 22 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके चलते प्रदेश में 15 माह में ही कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार गिर गयी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में आये अधिकांश विधायकों की विजय का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘जनता की अदालत ने निर्णय दे दिया है क्योंकि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के 15 माह के शासन काल में मध्यप्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा में नए लोग आते रहते हैं यह एक सतत प्रक्रिया है। विधायक से नीचे तक सब हमारे कार्यकर्ता हैं। भाजपा में हम एक टीम के रुप में सक्रिय रहते हैं मीडिया की तरह साल में 365 दिन।’’

शिवराज सिंह के वर्तमान मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल में तीखे तेवरों पर उन्होंने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार में जो माफिया राज पनपने दिया गया वो मध्यप्रदेश पर दाग है। इसे शिवराज जी ने जड़ से साफ करने का बीड़ा उठाया है। हम किसी भी तरह का माफिया राज नहीं पनपने देंगे।’’

भाजपा के विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\