जरुरी जानकारी | जियो 4जी उपकरणों की कीमत नीचे लाने के लिए रियलमी, अन्य के साथ कर रहा काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो 4जी मोबाइल हैंडसेट और अन्य उपकरण की कीमतों को नीचे लाने के लिए रियलमी और अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहा है। जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रिलायंस जियो 4जी मोबाइल हैंडसेट और अन्य उपकरण की कीमतों को नीचे लाने के लिए रियलमी और अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहा है। जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष (उपकरण और मोबिलिटी) सुनील दत्त ने कहा कि बाजार में सस्ते 4जी और 5जी उपकरणों की जरूरत है। ताकि जो लोग अब भी 2जी हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं वे 4जी और 5जी का रुख कर सकें।

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

दत्त ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2020 में कहा, ‘‘ एक कंपनी के तौर पर रिलायंस जियो ने पहले भी 4जी कनेक्टिविटी का लाभ पहुंचाने के लिए ‘जियोफोन’ के माध्यम से सस्ते उपकरण लोगों तक पहुंचाए हैं। अन्य 4जी उपकरणों के लिए हम रियलमी एवं अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि लोगों के लिए इन उपकरणों को और सस्ता बनाया जाए।’’

उन्होंने कहा कि जियो सिर्फ मोबाइल फोन पर काम नहीं कर रही है। बल्कि वह अन्य कनेक्टेड (इंटरनेट से जुड़े हुए उपकरणों) उपकरणों पर भी काम कर रहा है।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

रियलमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा कि भविष्य में 5जी प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के कई अवसर पैदा करेगी, यह सिर्फ स्मार्टफोन तक नहीं सीमित नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक 5जी फोन पहुंचाने में चिपसेट की अहम भूमिका होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now