खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने जीत से मनाया वापसी का जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस मैच के दौरान मार्सेलो ने गोल करने के बाद घुटना टेककर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन भी किया। ब्राजीली डिफेंडर ने रीयाल की तरफ से 37वें मिनट में तीसरा गोल करने के बाद अपना बायां घुटना नीचे टेका और अपनी दायें हाथ की मुट्ठी बंद करके उसे हवा में लहराया।

इस मैच के दौरान मार्सेलो ने गोल करने के बाद घुटना टेककर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन भी किया। ब्राजीली डिफेंडर ने रीयाल की तरफ से 37वें मिनट में तीसरा गोल करने के बाद अपना बायां घुटना नीचे टेका और अपनी दायें हाथ की मुट्ठी बंद करके उसे हवा में लहराया।

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों मौत के बाद यह अभियान विश्व भर में जोर पकड़ रहा है। स्पेनिश लीग में कुछ खिलाड़ियों ने खुलकर इस अभियान का समर्थन किया है। वेलेंसिया के खिलाड़ियों ने भी पिछले सप्ताह अभ्यास सत्र से पहले एक घुटना टेककर अभियान का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

रीयाल मैड्रिड की जीत में टोनी क्रूस (चौथे) और सर्जिया रामोस (30वें मिनट) ने भी गोल किये। इबार की तरफ से एकमात्र गोल 60वें मिनट में पेड्रो बिगास ने किया।

यह मैच क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में खेला गया क्योंकि 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले सेंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में नवीनीकरण का काम चल रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस छह हजार क्षमता वाले स्टेडियम में भी कोई दर्शक नहीं था। इस स्टेडियम का उपयोग मुख्य रूप से मैड्रिड की ‘बी’ टीम करती है।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, हरभजन सिंह, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक.

रीयाल के कोच जिनेदिन जिदान का यह टीम के साथ यह 200वां मैच भी था। उन्होंने बाद में कहा, ‘‘यह पूरी तरह से अलग तरह का अनुभव था। आपको इसे अपनाना होगा। ’’

जिदान के कोच रहते हुए रीयाल की यह 90वीं जीत है और वह मिगुएल मुनोज (257 जीत) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

इस जीत से रीयाल मैड्रिड अब बार्सिलोना से दो अंक पीछे रह गया है। बार्सिलोना ने शनिवार को मालोर्का पर 4-0 की शानदार जीत से वापसी की थी। इबार और मालोर्का दोनों पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

लीग के एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड का संघर्ष जारी रहा। एथलेटिक बिलबाओ ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोका। एटेलेटिको का यह लगातार तीसरा ड्रा है। इससे उसकी टीम छठे स्थान पर पहुंच गयी और इस तरह से वह अभी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है। एथलेटिक की टीम दसवें स्थान पर है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी