खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने मालोर्का को 2-0 से हराया, बार्सिलोना को पीछे छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अल्फ्रेडो डि स्टेफनो स्टेडियम में खेले गये इस मैच में जीत से रीयाल मैड्रिड के भी बार्सिलोना के समान 31 मैचों में 68 अंक है लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण वह शीर्ष पर पहुंच गया है। मालोर्का तालिका में 18वें स्थान पर बना हुआ है।

अल्फ्रेडो डि स्टेफनो स्टेडियम में खेले गये इस मैच में जीत से रीयाल मैड्रिड के भी बार्सिलोना के समान 31 मैचों में 68 अंक है लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण वह शीर्ष पर पहुंच गया है। मालोर्का तालिका में 18वें स्थान पर बना हुआ है।

उन्नीस साल के विनिसियस जूनियर ने 19वें मिनट में गोल करके मैड्रिड को बढ़त दिलायी लेकिन वह रामोस थे जिन्होंने 56वें मिनट में फ्री किक पर खूबसूरत गोल किया। इस डिफेंडर का यह सत्र में आठवां गोल है।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

इस मैच के एक नया रिकार्ड भी बना। मालोर्का की तरफ से 15 साल 219 दिन के लुका रोमेरो मैदान पर उतरे और इस तरह से वह ला लिगा में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये।

इस बीच सोसियाडाड को लीग के फिर से शुरू होने के बाद अपनी पहली जीत का इंतजार है। सेल्टा विगो ने उसे 1-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से इगोस इस्पास ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

मार्च में जब कोरोना वायरस के कारण लीग रोकी गयी थी तो सोसियाडाड चौथे स्थान पर था लेकिन अब वह सातवें स्थान पर खिसक गया है। उसके 31 मैचों में 47 अंक हैं। सेल्टा विगो 16वें स्थान पर बना हुआ है।

एक अन्य मैच में ओसासुना ने एल्वेस को 1-0 से हराकर पिछले तीन मैचों से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\