भारत के पास दुबई की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन का मानना है कि भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलने के कारण वहां की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता है लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है.

केन विलियमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

लाहौर, 6 मार्च : न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन का मानना है कि भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलने के कारण वहां की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता है लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है. विलियमसन ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है. इसके बजाय उन्होंने इसकी तुलना और न्यूजीलैंड की लाहौर की परिस्थितियों की अच्छी समझ से की. न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. विलियमसन से जब पूछा गया कि क्या भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिलेगा, उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जब आप कई मैच एक ही स्थान पर खेलते हैं तो चीजों को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर आपके पास वास्तविक स्पष्टता होती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हमें यहां मौका मिला. हमने भी इस स्थान पर कई मैच खेले और मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है.’’ न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के दो मैच लाहौर में खेले थे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने के बाद विलियमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उनकी निगाहें अब फाइनल पर टिक गई हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस पर (कि भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं) गौर करने के बजाय हमारा ध्यान अगले मैच पर है. मैच का स्थान और विरोधी टीम निश्चित तौर पर मायने रखते हैं. हमने भी वहां भारत के खिलाफ एक मैच खेला है.’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘परिस्थितियांं भिन्न हैं इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम पिछले मैच के सकारात्मक पहलुओं पर गौर करें और अगले दो-तीन दिन में इसको लेकर अधिक स्पष्टता हासिल करने का प्रयास करें कि हमें फाइनल में किस तरह से खेलना है. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लीग चरण का एक मैच दुबई में खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ सेमीफाइनल में विलियमसन और रचिन रविंद्र ने शतक लगाया. विलियमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके रविंद्र को विशिष्ट प्रतिभा करार दिया. यह भी पढ़ें: How To Watch UPW-W vs MI-W WPL 2025 Live Telecast: महिला प्रीमियर लीग में दीप्ती शर्मा की यूपी वारियर्स से टकराएंगी हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच का प्रसारण

उन्होंने कहा, ‘‘यह फाइनल है इसलिए यह रोमांचक होगा. अगर हम रचिन की बात करें तो वह अविश्वसनीय रूप से विशिष्ट प्रतिभा का धनी है. उसके साथ बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगता है. वह मैदान पर उतर कर टीम का हित पहले रखता है और स्वच्छंद होकर खेलता है.’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि उसे क्या करना है. वह बड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और हमने उसे फिर से ऐसा करते हुए देखा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारत का सवाल है तो उसकी टीम बेजोड़ है और वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रही है. इसलिए हमारे लिए पिछले मैच से कुछ सीख लेना महत्वपूर्ण होगा. यह फाइनल है और इसमें कुछ भी हो सकता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज