खेल की खबरें | हर मैच में अंतिम एकादश बदलने को तैयार हैं : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रविवार को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे अपने अभियान के दौरान अंतिम एकादश को लेकर लचीला रूख रखना चाहते हैं और हर मैच में एक दो बदलाव करने से भी उन्हें गुरेज नहीं है ।

मेलबर्न, 22 अक्टूबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रविवार को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे अपने अभियान के दौरान अंतिम एकादश को लेकर लचीला रूख रखना चाहते हैं और हर मैच में एक दो बदलाव करने से भी उन्हें गुरेज नहीं है ।

भारत ने पिछले एक साल में टी20 क्रिकेट में 29 क्रिकेटरों को आजमाया है ।

रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले कहा ,‘‘ ऐसे भी मौके आते हैं जब हमें दूसरी टीमों के बारे में ज्यादा पता नहीं होता कि इस समय वे कैसा प्रदर्शन करेंगी । ऐसे में अपने विवेक के आधार पर खिलाड़ियों का चयन उनके मौजूदा फॉर्म को देखकर करना होता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम आंकड़ों पर भी गौर करते हैं । मैं अपनी अंतिम एकादश में बदलाव से परहेज नहीं करता । हर मैच में भी एक दो बदलाव किये जा सकते हैं ।’

उन्होंने स्वीकार किया कि भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है । उन्होंने इसे दबाव की बजाय चुनौती करार दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ दबाव लगातार होता है । पाकिस्तान के खिलाफ जीतने को मैं चुनौती मानता हूं । हमने नौ साल से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है और ऐसी टीम होते हुए भी नहीं जीत पाना निराशाजनक है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स