जरुरी जानकारी | दोबारा लॉकडाउन से धीमी होगी सुधार की रफ्तार : नोमुरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फिर से लॉकडाउन आर्थिक सुधार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने सोमवार को कहा कि इससे बाजारी गतिविधियों के पुनरारंभ का परिदृश्य चिंताजनक बना रहेगा।

मुंबई, 23 नवंबर गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फिर से लॉकडाउन आर्थिक सुधार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने सोमवार को कहा कि इससे बाजारी गतिविधियों के पुनरारंभ का परिदृश्य चिंताजनक बना रहेगा।

नोमुरा ने महामारी के बाद बाजारी गतिविधियों में सुधार को मापने का सूचकांक तैयार किया है। नोमुरा ने कहा कि 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में सूचकांक ने हल्की सी बढ़त हासिल की है। लेकिन यह अभी भी कोरोना महामारी से पूर्व के स्तर से नीचे है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

सूचकांक में एप्पल की स्थिति में तीव्र सुधार देखा गया है जो अंतत: कोरोना से पूर्व के स्तर पर पहुंच गयी है। वहीं गूगल में सुधार जारी है।

हालांकि बहुत से राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते स्थानीय लॉकडाउन किए जा रहे हैं। इसे लेकर विश्लेषकों में चिंता है।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

नोमुरा ने चेतावनी दी कि ‘लॉकडाउन तीअगले दो से तीन महीनों में क्रमिक सुधार की रफ्तार को कम कर सकते हैं।’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा सामना कर रहे राज्यों से यात्रा करने वालों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किए। जिन राज्यों में संक्रमण के शुरुआती दिनों में ज्यादा मामले सामने आए थे उन्होंने भी चेतावनी जारी की है कि महामारी की दूसरी लहर सुनामी की तरह आ सकती है और इसके वजह से वह जल्द लॉकडाउन कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now