खेल की खबरें | पहली बार आईपीएल खिताब जीतकर सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी आरसीबी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल खिताब के 17 साल के सूखे के अंत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मूल्यांकन बढ़कर 26 करोड़ 90 लाख डॉलर हो गया जिससे यह फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को पछाड़कर मूल्यांकन के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया।

मुंबई, आठ जुलाई आईपीएल खिताब के 17 साल के सूखे के अंत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मूल्यांकन बढ़कर 26 करोड़ 90 लाख डॉलर हो गया जिससे यह फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को पछाड़कर मूल्यांकन के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया।

एक निवेश बैंक हुलिहान लोके की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मूल्यांकन 13.8 प्रतिशत बढ़कर तीन अरब 90 करोड़ डॉलर हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्यवसाय के रूप में आईपीएल का मूल्य 12.9 प्रतिशत बढ़कर 18 अरब 50 करोड़ डॉलर हो गया है।

अंबानी परिवार द्वारा संचालित मुंबई इंडियन्स का मूल्यांकन 24 करोड़ 20 लाख डॉलर तक बढ़ गया है जिससे यह दूसरी सबसे कीमती फ्रेंचाइजी बन गई है।

निराशाजनक सत्र के बाद इंडिया सीमेंट्स के एन श्रीनिवासन के स्वामित्व वाला सीएसके एक साल पहले के शीर्ष स्थान से 2025 में तीसरे नंबर पर खिसक गया। इस फ्रेंचाइजी का ब्रांड मूल्य 23 करोड़ 50 लाख डॉलर है।

शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स 22 करोड़ 70 लाख डॉलर के साथ ब्रांड मूल्य के मामले में चौथे स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 15 करोड़ 40 लाख डॉलर के मूल्यांकन के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

पंजाब किंग्स ने 2025 में 39.6 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की। यह फ्रेंचाइजी 14 करोड़ 10 लाख डॉलर के मूल्यांकन के साथ नौवें स्थान पर है। टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में 2025 के टूर्नामेंट में उपविजेता रही।

निवेश बैंक के वित्तीय और मूल्यांकन सलाहकार निदेशक हर्ष तालिकोटी ने कहा कि फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन बढ़ गया है, मीडिया अधिकार सौदे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और ब्रांड साझेदारी विविधतापूर्ण होकर विभिन्न क्षेत्रों में फैल गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह ने 30 करोड़ डॉलर के पांच साल के आकर्षक सौदे में टाइटिल प्रायोजन की प्रतिबद्धता को 2028 तक बढ़ाया है जबकि !माई11सर्कल, एंजेल वन, रूपे और सीएट को दिए गए सहायक प्रायोजक के चार स्थानों में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 1,485 करोड़ रुपये हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\