जरुरी जानकारी | आरबीआई ने शुरू किया तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने कारोबारी धारणा का आकलन करने के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र का तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण शुरू किया है।

मुंबई, 15 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने कारोबारी धारणा का आकलन करने के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र का तिमाही औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण शुरू किया है।

आरबीआई ने तिमाही सेवा एवं बुनियादी ढांचा परिदृश्य सर्वेक्षण (एसआईओएस) का 46वां दौर भी शुरू किया है।

भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के तिमाही बुनियादी ढांचा परिदृश्य सर्वे (आईओएस) का 111वां दौर चालू तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए कारोबारी धारणा और आगामी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए उम्मीद का आकलन करेगा। यह आकलन मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।

आरबीआई ने कहा कि एसआईओएस का 46वां दौर भारत में सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों की चालू तिमाही की कारोबारी स्थिति और मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगामी तिमाही के लिए उनकी अपेक्षाओं का आकलन करेगा।

दोनों सर्वेक्षण आगामी दो तिमाहियों (2025-26 की चौथी तिमाही और 2026-27 की पहली तिमाही) के लिए प्रमुख मापदंडों के दृष्टिकोण को भी शामिल करेंगे।

सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत एजेंसी चयनित कंपनियों से संपर्क करेगी।

आरबीआई ने कहा कि विनिर्माण, सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी उसकी वेबसाइट से प्रश्नावली डाउनलोड करके इसमें भाग ले सकती हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि सर्वेक्षणों के निष्कर्ष नियमित रूप से आरबीआई की वेबसाइट पर सारांश रूप में जारी किए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\