जरुरी जानकारी | आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, नकदी समर्थन के लिए सही दिशा तय की: बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकिंग विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि बजट के बाद आई आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सही रुख अपनाया गया है और नकदी को बढ़ावा देने के साथ ही वित्तीय बाजारों में घरेलू बचत को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपाए किए गए हैं।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी बैंकिंग विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि बजट के बाद आई आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सही रुख अपनाया गया है और नकदी को बढ़ावा देने के साथ ही वित्तीय बाजारों में घरेलू बचत को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपाए किए गए हैं।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘‘आरबीआई की नीतिगत घोषणा में ऋण प्रबंधन के लिए एक सुव्यवस्थित, निर्बाध और सुगम नकदी प्रबंधन नीति को बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी हो, उसे स्वीकार किया गया और जारी रखा गया है... बढ़ी हुई एचटीएम सीमा का विस्तार, एमएसएफ के तहत धन की उपलब्धता में छूट और एनबीएफसी की टीएलटीआरओ सीमा के विस्तार से ऋण प्रवाह और नकदी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह नीति समीक्षा और आम बजट वृद्धि को फिर से जीवंत करने के लिए आदर्श साबित हो सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि नीति समीक्षा पूरी तरह केंद्रीय बजट की पूरक है और इसके वृद्धि को बल मिलेगा।

बंधन बैंक के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने सूक्ष्मवित्त के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा करने की आरबीआई की योजना का स्वागत किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री समीर नारंग ने भरोसा जताया कि दरों में कटौती की निचली सीमा आ चुकी है, हालांकि नकदी बनी रहेगी।

बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ ए के दास ने कहा कि आरबीआई की नीति से आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\