जरुरी जानकारी | आरबीआई ने डिप्टी गवर्नर के विभागों में किया फेरबदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने डिप्टी गवर्नर के विभागों में शुक्रवार को फेरबदल किया। हाल ही में पदभार संभालने वाली पूनम गुप्ता को प्रमुख मौद्रिक नीति विभाग का प्रभार दिया गया है।

मुंबई, दो मई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने डिप्टी गवर्नर के विभागों में शुक्रवार को फेरबदल किया। हाल ही में पदभार संभालने वाली पूनम गुप्ता को प्रमुख मौद्रिक नीति विभाग का प्रभार दिया गया है।

आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर हैं।

केंद्रीय बैंक ने गुप्ता को डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने और कार्यभार संभालने के बाद उनके विभागों में फेरबदल किया।

पूनम गुप्ता को मौद्रिक नीति के अलावा कॉर्पोरेट रणनीति व बजट, संचार एवं वित्तीय स्थिरता सहित सात अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एम. राजेश्वर राव समन्वय, विनियमन, प्रवर्तन एवं जोखिम निगरानी सहित छह विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डिप्टी गवर्नर टी. रवि शंकर 12 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें केंद्रीय सुरक्षा प्रकोष्ठ, सूचना प्रौद्योगिकी, भुगतान व निपटान प्रणाली, विदेशी मुद्रा विनिमय विभाग तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

स्वामीनाथन जानकीरमन को उपभोक्ता शिक्षा, पर्यवेक्षण, निरीक्षण तथा चार अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\