जरुरी जानकारी | आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका 'ग्लोबल फाइनेंस' ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है।

मुंबई, एक सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका 'ग्लोबल फाइनेंस' ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है।

दास को ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए प्लस' रेटिंग दी गई है।

इस सूची में तीन केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को 'ए प्लस' रेटिंग दी गई, जिनमें दास शीर्ष पर रहे।

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने एक बयान में कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड 'ए' से ग्रेड 'एफ' तक के पैमाने होते हैं।

'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है।

दास के बाद स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव