जरुरी जानकारी | आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई, 2024 से रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्हें मई, 2021 में तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। वह 1990 में आरबीआई में शामिल हुए थे और उन्होंने बीते वर्षों के दौरान केंद्रीय बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया।

डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत होने से पहले वह रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे।

उन्होंने सरकारी बॉन्ड बाजार और ऋण प्रबंधन के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के सलाहकार (2005-11) के रूप में भी काम किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमफिल की उपाधि हासिल की हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\