जरुरी जानकारी | ब्याज दर पर आरबीआई के फैसले, कंपनियों के नतीजे, वैश्विक रुझानों से तय होगी बाजार की चाल: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह शेयर बाजार का रुख ब्याज दर पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले, कंपनियों की तिमाही आय और वैश्विक रुझानों से तय होगा। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि आम बजट का प्रभाव इस सप्ताह भी जारी रह सकता है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी इस सप्ताह शेयर बाजार का रुख ब्याज दर पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले, कंपनियों की तिमाही आय और वैश्विक रुझानों से तय होगा। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि आम बजट का प्रभाव इस सप्ताह भी जारी रह सकता है।

उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां भी शेयर बाजारों को प्रभावित करेंगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “जनवरी के लिए अमेरिका और भारत का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सोमवार को जारी किया जाएगा, जो एक महत्वपूर्ण व्यापक आर्थिक आंकड़ा है। निवेशक बजट दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करेंगे और बाजार का ध्यान कंपनियों की कमाई पर भी होगा। इसके अलावा शुक्रवार को घोषित होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति पर भी नजर रहेगी।”

इस सप्ताह एशियन पेंट्स, पीसी ज्वैलर, टाटा पावर, टाइटन, अपोलो टायर्स, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई, एलआईसी, एमएंडएम और एनएचपीसी के तिमाही नतीजे आएंगे।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “सवाल यह है कि क्या आरबीआई अपना रुख नरम करेगा और इस सप्ताह की मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती की जाएगी? हालांकि, निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रमों पर भी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिक्री बढ़ने से बाजार की भावनाएं कमजोर हो सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि विनिर्माण और सेवाओं के लिए पीएमआई आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

एंजेल वन के तकनीकी और वायदा-विकल्प खंड के वरिष्ठ विश्लेषक ओशो कृष्णन ने कहा, “इस सप्ताह नीति समीक्षा के नतीजे, दिल्ली विधानसभा चुनाव और अमेरिकी शुल्क वृद्धि से संबंधित गतिविधियों समेत कई महत्वपूर्ण घटनाएं होनी हैं। इनसे कुछ अस्थिरता आ सकती है।”

कृष्णन ने आगे कहा कि बजट आ चुका है, लेकिन शनिवार को एफआईआई की भागीदारी बहुत कम थी, इसलिए उनकी वास्तविक प्रतिक्रिया सोमवार को आने का अनुमान है। बाजार पर बजट के असर को समझने के लिए एक-दो दिन रुकने की जरूरत है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रणव हरिदासन ने कहा, “आम बजट काफी हद तक हमारी उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसमें खास तौर पर मध्यम वर्ग के लिए बहुत जरूरी आयकर राहत दी गई, जो खपत और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा। अनुमान के मुताबिक इसमें प्रतिभूति लेनदेन कर या पूंजी लाभ कर में कोई बदलाव नहीं किया गया।”

आम बजट पेश किए जाने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले रहे थे।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 1,315.5 अंक या 1.72 प्रतिशत उछला। एनएसई निफ्टी में 389.95 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\