देश की खबरें | रावत ने मोहन प्रसाद थपलियाल व कुलदीप चौहान को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को बदरी—केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा के अन्य पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के चमोली के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी और दोनों भाजपा नेताओं के पार्थिव शरीर पर फूल चढाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 12 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को बदरी—केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा के अन्य पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के चमोली के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी और दोनों भाजपा नेताओं के पार्थिव शरीर पर फूल चढाए।

मुख्यमंत्री रावत ने चमोली जिले के पीपलकोटी में वरिष्ठ भाजपा नेता थपलियाल की मृत्यु को पार्टी के साथ ही अपने लिए भी बडी क्षति बताया और कहा कि वह हर मुददे पर तटस्थ भाव से बडी संतुलित राय देते थे जिसमें सबकी भलाई निहित रहती थी।

यह भी पढ़े | IPL के 28वें मैच में कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरू ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कुलदीप सिंह चौहान के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि दोनों नेताओं का अचानक जाना बेहद दुःखद और पार्टी के लिए बहुत बडी क्षति है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत नेताओं के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी ।

थपलियाल कर्णप्रयाग में मंडल प्रशिक्षण कार्य योजना की बैठक में भाग लेने के बाद शनिवार शाम चौहान के साथ अपने गांव तपोवन लौट रहे थे। रास्ते में पीपलकोटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े | Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार.

रविवार को शवों की खोज की गयी लेकिन आवाजाही के लिए रास्ता नहीं होने के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका।

सोमवार को कडी मशक्कत के बाद चट्टान पर अटके दोनों शवो को निकाला गया जिसके बाद उन्हें पीपलकोटी के न्यू बस स्टैण्ड लाया गया। यहीं मुख्यमंत्री रावत, जिले के तीनों विधायकों व भाजपा के अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दीप्ति धीरज अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\