देश की खबरें | राज्यपाल के कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद में नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर राउत ने साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यपाल के कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति के मुद्दे पर रविवार को भाजपा पर प्रहार किया और कहा कि नामांकन में विलंब संविधान का उल्लंघन और स्वतंत्रता का दमन होगा।

मुम्बई, पांच जुलाई शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यपाल के कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति के मुद्दे पर रविवार को भाजपा पर प्रहार किया और कहा कि नामांकन में विलंब संविधान का उल्लंघन और स्वतंत्रता का दमन होगा।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में ‘रोकठोक’ नामक साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद, ‘‘राजनीति नहीं रुकी है’’, चाहे वह चीन के साथ सीमा पर गतिरोध हो या कोरोना वायरस से निपटने का मुद्दा हो।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी महेंद्र यादव की मौत, LNJP में चल रहा था इलाज.

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ऐसी अटकलें हैं कि राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में 12 सदस्यों की नियुक्ति स्थगित रखी जा सकती है और (शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार) को हटाने के बाद ‘‘नयी सरकार’’ अक्टूबर के पश्चात नियुक्ति कर सकती है।

राउत ने कहा, ‘‘यह बस एक सपना है क्योंकि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार को कोई खतरा नहीं है। राज्यपाल को इस संवैधानिक पद के इस्तेमाल के माध्यम राजनीति की किसी भी कोशिश को रोकना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: ICMR के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेडकर से जानें कोवैक्सिन के ट्रायल से जुड़ी खास बातें.

उद्धव ठाकरे की अगुवाई महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने विधान परिषद में नामांकन के लिए राज्यपाल को अब तक 12 नामों की सिफारिश नहीं की है। राज्यपाल द्वारा नामित 12 सदस्यों का कार्यकाल पिछले महीने पूरा हो गया।

राउत ने विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस पर उनके इस बयान को लेकर प्रहार किया कि भाजपा को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार को गिराने में रुचि नहीं है क्योंकि यह सरकार ‘‘अपने ही अंतर्विरोधों’’ गिर जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (फड़णवीस) यह तब अहसास हुआ है जब सरकार गिराने की सभी कोशिश विफल हो गयी हैं। लेकिन सरकार के सामने बाधा खड़ी करने की कोशिश जारी रहेंगी।’’

राउत ने कहा, ‘‘राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना से होंगे। सवाल यह है कि क्या राज्यपाल नियुक्ति करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज