जरुरी जानकारी | रत्नवीर प्रिसिजन के आईपीओ को दूसरे दिन 21.77 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंगलवार को दूसरे दिन 21.77 गुना अभिदान मिल गया है। आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की जबर्दस्त मांग देखने को मिल रही है।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंगलवार को दूसरे दिन 21.77 गुना अभिदान मिल गया है। आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की जबर्दस्त मांग देखने को मिल रही है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,17,88,000 शेयरों के आईपीओ के लिए 25,66,70,250 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 42.22 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 23.05 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को 4.21 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 1,68,40,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 30,40,000 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 प्रति शेयर है।

कंपनी स्टेनलेस स्टील वॉशर विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now