देश की खबरें | चिंताओं के समाधान के लिए बार्क द्वारा कार्रवाई करने तक रेटिंग स्थगित रहनी चाहिए : एनबीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट आडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व प्रमुख पार्थ दासगुप्ता के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के परिप्रेक्ष्य में न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सोमवार को कहा कि चिंताओं के समाधान के लिए टीवी रेटिंग्स एजेंसी द्वारा कार्रवाई किए जाने तक टेलीविजन समाचार चैनलों की रेटिंग स्थगित रहनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट आडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व प्रमुख पार्थ दासगुप्ता के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के परिप्रेक्ष्य में न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सोमवार को कहा कि चिंताओं के समाधान के लिए टीवी रेटिंग्स एजेंसी द्वारा कार्रवाई किए जाने तक टेलीविजन समाचार चैनलों की रेटिंग स्थगित रहनी चाहिए।

रजत शर्मा के नेतृत्व वाले एनबीए ने एक बयान में कहा कि यह देखना ‘‘निराशाजनक है कि बार्क के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता और एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अर्नब गोस्वामी के बीच व्हाट्सएप पर सैकड़ों संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।’’

एनबीए ने मांग की कि रिपब्लिक टीवी की इंडियन ब्राडकास्टिंग फाउंडेशन की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जानी चाहिए, जब तक कि रेटिंग्स से छेड़छाड़ से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है।

बयान के मुताबिक एनबीए ने बार्क से कहा कि ऑडिट के दौरान रेटिंग की सच्चाई पर वह स्पष्ट बयान जारी करे और हिंदी समाचार क्षेत्र का भी ऑडिट कराए।

इसने रेटिंग एजेंसी से मांग की, ‘‘पथभ्रष्ट प्रसारक का डाटा हटाया जाए और शुरुआत से सभी समाचार चैनलों की रैकिंग की स्थिति जारी की जाए।’’

इसने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और रेटिंग को सुरक्षित बनाने के लिए पिछले तीन महीने में उठाए गए ठोस कदमों के बारे में बार्क को जानकारी देनी चाहिए।

इसने कहा कि बार्क द्वारा इस तरह की कार्रवाई का ब्यौरा संबंधित पक्षों के साथ साझा करने तक सभी समाचार चैनलों की रेटिंग स्थगित रहनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट