जरुरी जानकारी | रतनइंडिया पावर का दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 386.69 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रतनइंडिया पावर लिमिटेड (आरपीएल) का एकीकृत शुद्ध घाटा दिसंबर को समाप्त तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले बढ़कर 386.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा है कि नासिक बिजली संयंत्र का परिचालन नहीं हो पाने की वजह से उसका घाटा बढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी रतनइंडिया पावर लिमिटेड (आरपीएल) का एकीकृत शुद्ध घाटा दिसंबर को समाप्त तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले बढ़कर 386.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा है कि नासिक बिजली संयंत्र का परिचालन नहीं हो पाने की वजह से उसका घाटा बढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 69.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर तिमाही में घाटा बढ़ने की मुख्य वजह नासिक ताप बिजली संयंत्र का परिचालन नहीं हो पाना है।

प्रवक्ता ने कहा कि आरपीएल के एकीकृत परिणामों में सिन्नर थर्मल पावर लिमिटेड (एसटीपीएल) के नतीजे भी शामिल हैं। यह रतनइंडिया पावर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है।

नासिक में सिन्नर ताप बिजली संयंत्र की सभी इकाइयां शुरू की जा चुकी हैं, लेकिन फिलहाल ये चालू नहीं हैं।

वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध मुनाफा तीन गुना होकर 104.44 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही में 33.44 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकल आधार पर कुल आय भी बढ़कर 855.18 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 389.89 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\