जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से खाद्य तेल तिलहनों की कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देश के तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देश के तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की तेजी है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल एक प्रतिशत की तेजी है।

उन्होंने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज के तेज होने से सोयाबीन तेल तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए। इस तेजी का असर सरसों तेल और बिनौला तेल जैसे हल्के तेलों पर दिखाई दिया और इन तेलों के भाव भी मजबूत हो गये। जाड़े में पामोलीन और सीपीओ की मांग कमजोर रहती है क्योंकि इसे ‘हार्ड आयल’ माना जाता है जो जाड़े के मौसम में जम जाते हैं।

सूत्रों ने कहा कि देश में आयात शुल्क में कमी किये जाने के बाद मलेशिया में तेलों के भाव बढा दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि देश की मंडियों में बुधवार को सोयाबीन की आवक घटकर तीन लाख बोरी से कम रह गई। इससे भी सोयाबीन में सुधार है।

उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच सरसों दाना के भाव पूर्ववत रहे जबकि सोयाबीन तेल के भाव मजबूत होने से सरसों तेल और बिनौला तेल जैसे हल्के तेलों के भाव भी मजबूत हो गये। मूंगफली सहित बाकी तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,950 - 8,000 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,625 - 5,710 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,830 - 1,955 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,375 -2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,555 - 2,665 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,620 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,200

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,150 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 10,980 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,200 - 6,250, सोयाबीन लूज 6,025 - 6,075 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\