देश की खबरें | नशीला पदार्थ दे नाबालिग के साथ दुष्कर्म, सात नामजद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत इलाके की युवती का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने करने का मामला सामने आया है।

जींद, 24 जून हरियाणा के पानीपत इलाके की युवती का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है ।

पानीपत जिले के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 14 दिसंबर को गांव के ही पंकज ने उसकी नाबालिग बेटी का कार से अपहरण कर लिया, जिसके बाद आरोपित उसे एक होटल में ले गया, जहां उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि अरोपी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

इसमें कहा गया है कि बाद में जब उसने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया तो पंकज ने गांव जामनी निवासी जोनी के साथ मिल कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताय कि महिला थाना पुलिस ने घटना स्थल बाहर का होने के चलते विभिन्न धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड