देश की खबरें | पीलीभीत मे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।

जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मृदुल शुक्ल ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी अफ़रोज़, शाहीन, इंतज़ार, मुन्ने व फहीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (बिना अनुमति घर में घुसकर दबाव बनाना), 420 (धोखाधड़ी), 376 (दुष्कर्म), 313 (स्त्री की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझ कर अपमान) व 506 (आपराधिक धमकी) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कस्बे की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अफरोज का उसके घर आना जाना था और उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फोन पर बातचीत करने लगा।

पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि 30 सितंबर को रात 11 बजे अफरोज उसके घर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। घटना के कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, तब उसने अफरोज से शादी करने को कहा, जिस पर अफरोज पीड़िता के घर आया और निकाह करने की बात कह कर उसको साथ ले गया और पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने घर आकर अपने परिजनों को सारी बताई जिस पर पीड़िता के भाई ने गत एक दिसंबर को अफरोज के घर जाकर इसकी की शिकायत की।

एसएचओ ने तहरीर के हवाले से बताया कि आरोपी अफरोज का भाई इंतजार, मुन्ने तथा उसके चचेरे भाई फहीम ने पीड़िता के भाई को मां बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। थाना जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज