देश की खबरें | रायपुर में युवती के साथ बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार, दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि उसके तीन साथियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

रायपुर, चार फरवरी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि उसके तीन साथियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है, जब पीड़िता और उसके दो दोस्त एक सुनसान जगह पर बैठे थे, जब चारों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने युवती के साथ बलात्कार किया और उसके साथियों ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। तभी स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथा पुलिस थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\