देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार, सौतेला पिता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजनांदगांव, 11 जून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता मौसीन खान उर्फ मोहसिन खान (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की बड़ी बहन 16 वर्षीय बालिका ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब उनकी मां काम पर चली जाती है तब उसके सौतेले पिता मोहसिन खान उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी और गंदा काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि बालिका ने शिकायत की है कि खान बालिका को पिछले तीन वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है। इस दौरान उसने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\