देश की खबरें | बलात्कार का आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर पीटने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है । लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साथ मारपीट की।

धौलपुर, 26 मई राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है । लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साथ मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बाड़ी कस्बे की है। उनका कहना है कि कुछ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पथराव किया। हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने कहा, ' कृष्णा के खिलाफ बाड़ी पुलिस स्टेशन में भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उसे पहले भी तलब किया था, लेकिन वह नहीं आया। आज सुबह, वह शराब के नशे में बाड़ी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी पहुंचा।'

उन्होंने कहा कि कृष्णा ने अत्याधिक शराब का सेवन किया हुआ था इसलिए उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

टोगस के अनुसार, ' उसके परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करना चाहते थे, जिसके कारण यह अफवाह फैल गई कि उनकी हालत बिगड़ रही है। स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उपद्रव किया। उन्होंने एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया, लेकिन इसे खाली करा दिया गया है।

अधिकारी के अनुसार कृष्णा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा, लेकिन यह आरोप बेबुनियाद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी