देश की खबरें | रानी की टीम में वापसी, लेकिन सविता करेगी भारतीय महिला टीम की अगुवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल ने नीदरलैंड के खिलाफ आगामी एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिये मंगलवार को गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली 22 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में वापसी की।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल ने नीदरलैंड के खिलाफ आगामी एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिये मंगलवार को गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली 22 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में वापसी की।

टीम में मिडफील्डर महिमा चौधरी और स्ट्राइकर ऐश्वर्या राजेश चव्हाण के रूप में दो नए चेहरे भी शामिल हैं, जो शुक्रवार और शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होने वाले दो मैचों से सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे।

रानी की अगुवाई में भारतीय टीम पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। यह स्टार स्ट्राइकर चोटिल होने के कारण इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिये नहीं खेल पायी।

रानी की वापसी के बावजूद गोलकीपर सविता टीम की कप्तान बनी रहेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उप कप्तान होगी।

भारत को हालांकि तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और लालरेमसियामी की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जो दक्षिण अफ्रीका में जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

भारत के मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम के दौरा नहीं कर पाने के कारण अब नीदरलैंड के खिलाफ हॉकी प्रो लीग के मैचों से मैदान पर वापसी शानदार है। हमारी जूनियर खिलाड़ी विश्व कप में खेल रही हैं और ऐसे में हमें अपने कोर ग्रुप की गहराई का आकलन करने में मदद मिलेगी। मैं मैदान पर कुछ नये चेहरों को देखने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रानी ने वापसी के लिये कड़ी मेहनत की और यदि अभ्यास अच्छा रहा तो मुझे उम्मीद है कि वह एक मैच में खेल सकती है।’’

भारतीय महिला टीम अभी छह मैचों में 12 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में चौथे स्थान पर है। नीदरलैंड छह मैचों में 17 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: सविता (कप्तान), रजनी एतिमारपू।

रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, रश्मिता मिंज, सुमन देवी थौडम।

मध्यपंक्ति : निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता टोप्पा, सोनिका, नेहा, महिमा चौधरी।

अग्रिम पंक्ति : ऐश्वर्या राजेश चव्हाण, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, रानी रामपाल, मारियाना कुजूर।

स्टैंडबाय: उपासना सिंह, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर