देश की खबरें | राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने पर रामनाथ कोविंद नए घर-12 जनपथ पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद रामनाथ कोविंद सोमवार को जनपथ रोड स्थित अपने नए आवास पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद रामनाथ कोविंद सोमवार को जनपथ रोड स्थित अपने नए आवास पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़कर अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे। परंपरा के तौर पर इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू भी उनके साथ थीं।

इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान करीब तीन दशक तक 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे थे। पासवान का 2020 में निधन हो गया था और उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था।

बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘आज पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी से मुलाकात कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति के रूप में, उन्होंने विनम्रता, अनुग्रह और ईमानदारी के साथ राष्ट्र की सेवा की। वंचित वर्गों तक उनकी पहुंच और उनके सम्मानजनक व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा’’

कानून मंत्री किरेन रीजीजु ने ट्वीट किया, ‘‘परंपरा के तौर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी का नयी दिल्ली में 12-जनपथ पर उनके नए आवास में स्वागत किया।’’

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वी के सिंह भी कोविंद का स्वागत करने वालों में शामिल थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\