देश की खबरें | सिग्सगार्ड पर आसान जीत से रामकुमार ने भारत को डेविस कप में बढ़त दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को यहां क्रिस्टियन सिग्सगार्ड की गलतियों का फायदा उठाकर आसान जीत के साथ भारत को डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप एक प्ले आफ मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई।

नयी दिल्ली, चार मार्च रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को यहां क्रिस्टियन सिग्सगार्ड की गलतियों का फायदा उठाकर आसान जीत के साथ भारत को डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप एक प्ले आफ मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई।

ग्रास कोर्ट के कम उछाल पर डेनमार्क के खिलाड़ी की अहजता का पूरा फायदा उठाते हुए रामकुमार ने दिल्ली जिमखाना क्लब पर शुरुआती एकल मुकाबले में दुनिया के 824वें नंबर के खिलाड़ी क्रस्टियन के खिलाफ 6-3 6-2 से जीत दर्ज की।

सिर्फ 59 मिनट चले मुकाबले के दौरान डेनमार्क का खिलाड़ी काफी सहज गलतियां करने के कारण 170वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को कोई चुनौती नहीं दे पाया।

दूसरे एकल में अब युकी भांबरी का सामना माइकल टोर्पगार्ड से होगा।

क्रिस्टियन को अपनी सर्विस को लेकर जूझना पड़ा। उन्होंने पहले सेट के दूसरे गेम में तीन डबल फॉल्ट किए जिससे रामकुमार को ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन भारतीय खिलाड़ी इस मौके का फायदा नहीं उठा पाया।

रामकुमार ने रिटर्न के लिए अधिकतर समय बैकहैंड स्लाइस का इस्तेमाल किया और उनकी सर्विस भी ठोस थी। क्रिस्टियन ने चौथे गेम में 30-30 के स्कोर पर एक और डबल फॉल्ट करके रामकुमार को ब्रेक प्वाइंट दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इस बार इसका फायदा उठाकर क्रिस्टियन की सर्विस तोड़ी।

रामकुमार से उम्मीद थी कि वह नेट पर आगे आकर अंक बनाएंगे लेकिन उन्होंने काफी मौकों पर ऐसा नहीं किया। रामकुमार को हालांकि क्रिस्टियन की गलतियों का फायदा मिला।

रामकुमार को आठवें गेम में तीन सेट प्वांट मिले लेकिन वह इनमें से किसी को भी अंक में नहीं बदल सके। उन्होंने अगले गेम में अपनी सर्विस पर पहला सेट जीता।

दूसरे सेट के तीसरे गेम में भी क्रिस्टियन ने अपनी सर्विस गंवाई। क्रिस्टियन ने डबल फॉल्ट से शुरुआत की और फिर रामकुमार ने फोरहैंड क्रॉसकोर्ट विनर लगाया। क्रिस्टियन ने रिटर्न नेट पर मारकर रामकुमार को तीन ब्रेक प्वाइंट दिए और डेनमार्क के खिलाड़ी ने तीसरे ब्रेक प्वाइंट पर बैकहैंड शॉट बाहर मारकर अपनी सर्विस गंवा दी।

इसके बाद भी क्रिस्टियन की मुसीबतों का अंत नहीं हुआ और रामकुमार ने आठवें गेम में ऐस के साथ मैच जीत लिया। वह हालांकि सातवें गेम में चार मैच प्वाइंट को भुनाने में नाकाम रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\