खेल की खबरें | रामकुमार ने ऐसाम उल हक को हराया, भारत 1-0 से आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के कड़े शुरूआती एकल में ऐसाम उल हक को हराकर भारत को पाकिस्तान पर 1-0 से बढ़त दिला दी।

इस्लामाबाद, तीन फरवरी रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के कड़े शुरूआती एकल में ऐसाम उल हक को हराकर भारत को पाकिस्तान पर 1-0 से बढ़त दिला दी।

रामकुमार ने इस्लामाबाद खेल परिसर में जोश से भरे ऐसाम से पहला सेट गंवा दिया था लेकिन वापसी करते हुए 6-7(3) 7-6(4), 6-0 से जीत हासिल की।

ऐसाम कड़कड़ाती ठंड में अपने ‘डबल फॉल्ट’ पर लगाम नहीं लगा सके जबकि रामकुमार ने जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा अपने रिटर्न बेहतर करना शरू किया।

अब दूसरे एकल में एन श्रीराम बालाजी का सामना अकील खान से होगा।

ऐसाम ने कड़ी टक्कर देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन तीसरे सेट के शुरू में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जूझते नजर आये। अंत में लय खो बैठे।

रामकुमार ने दूसरे सेट में दो ब्रेक प्वाइंट बचाये जो मैच के नतीजे में अहम साबित हुए।

ठंड के कारण गेंद भारी हो गयी थी जिससे इस पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन रामकुमार ने अच्छी सर्विस की। उन्होंने पहले तीन सर्विस गेम में पांच ऐस जमाये।

ऐसाम ने ड्रॉप शॉट्स का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। वह तीन डबल फॉल्ट कर बैठे लेकिन इसके बावजूद उबरने में सफल रहे।

रामकुमार बेहतरीन टेनिस खेला जिससे पहला सेट टाईब्रेकर पर पहुंचा। ऐसाम इसमें 3-0 से बढ़त बनाये थे और रामकुमार के लंबे शॉट से पाकिस्तानी खिलाड़ी को पहला सेट प्वाइंट मिला और उन्होंने ऐस जमाकर बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे सेट में रामकुमार को ऐसी ही शुरूआत मिली जैसी वह चाहते थे। उन्होंने लगातार आठ अंक जुटाये।

यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि चौथे गेम में अपनी सर्विस गंवाकर दबाव बनाने का मौका गंवा बैठा। ऐसाम ने कुछ शानदार बैकहैंड शॉट्स लगाये। उन्हें बैकहैंड से ब्रेकप्वाइंट मिला और रामकुमार दबाव में आकर फोरहैंड वाइड लगा बैठे।

ऐसाम ने 3-2 से बढ़त बनायी हुई थी। आठवें गेम में रामकुमार ने दो ब्रेकप्वाइंट बचाये। ऐसाम ने फिर सर्विस रिटर्न विनर से दो ब्रेकप्वाइंट हासिल किये और रामकुमार ने अच्छी सर्विस से दोनों को बचा लिया।

पहले सेट की तरह दूसरा सेट भी टाईब्रेकर तक पहुंच गया। रामकुमार ने इसमें 4-0 से बढ़त बनायी और पांचवीं में ऐस से इसे जीत लिया।

तीसरे सेट में रामकुमार ने दूसरे गेम में ऐसाम की सर्विस तोड़ी। रामकुमार ने बैकहैंडर से विनर लगाया। इसके बाद एक और विनर से स्कोर ‘ड्यूस’ कर दिया। रामकुमार ने सर्विस रिटर्न विनर से ब्रेकप्वाइंट हासिल किया और ऐसाम की डबल फॉल्ट से उन्हें मदद मिली।

ऐसाम ने इस दौरान ‘मेडिकल टाइम आउट’ भी लिया और रामकुमार ने आसानी से मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\