इमरान के बाहर होते ही पीसीबी प्रमुख पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं रमीज : सूत्र

सूत्र ने कहा कि इमरान को अब प्रधानमंत्री के तौर पर हटा दिया गया है जो बोर्ड का सरंक्षक भी होता है और वह आधिकारिक चयन प्रक्रिया के लिये चेयरमैन का नामांकन करता है तो इसकी संभावना नहीं के बराबर है कि रमीज इस पद पर बने रहें लेकिन अगर नये प्रधानमंत्री उन्हें इस पद पर बने रहने के लिये कहते हैं तो बात कुछ और होगी.

रमीज राजा (Photo Credits PTI)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) देश के प्रधानमंत्री पद से इमरान खान (Imran Khan) को हटाये जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं. रमीज भी इमरान की तरह पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान हैं. वह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बैठकों में हिस्सा लेने के लिये दुबई में हैं जो रविवार को समाप्त हुईं. Imran Khan Loses Trust Vote: पाकिस्तान में गिर गई इमरान खान की सरकार, शहबाज शरीफ हो सकते हैं नये प्रधानमंत्री

इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रविवार को कहा, ‘‘रमीज ने इमरान के जोर देने पर ही बोर्ड का चेयरमैन बनने पर सहमति जतायी थी क्योंकि उनकी कप्तानी में खेलने वाली सभी खिलाड़ी उनका काफी सम्मान करते हैं जिसमें रमीज भी शामिल हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रमीज का करियर कमेंटेटर, टीवी कमेंटेटर और विशेषज्ञ के तौर पर बहुत अच्छा चल रहा था और वह अपनी प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थे. लेकिन इमरान के जोर देने पर ही उन्होंने सभी मीडिया करार तोड़ दिये और बोर्ड के चेयरमैन बन गये.’’

सूत्र ने कहा, ‘‘रमीज ने इमरान को भी स्पष्ट कर दिया था कि वह तब तक ही बोर्ड चेयरमैन बने रहेंगे जब तक वह प्रधानमंत्री बने रहते हैं.’’

सूत्र ने कहा कि इमरान को अब प्रधानमंत्री के तौर पर हटा दिया गया है जो बोर्ड का सरंक्षक भी होता है और वह आधिकारिक चयन प्रक्रिया के लिये चेयरमैन का नामांकन करता है तो इसकी संभावना नहीं के बराबर है कि रमीज इस पद पर बने रहें लेकिन अगर नये प्रधानमंत्री उन्हें इस पद पर बने रहने के लिये कहते हैं तो बात कुछ और होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स