देश की खबरें | रामचंद्र गुहा क्रिकेट पर नयी किताब लेकर आएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर इतिहासकार रामचंद्र गुहा नवंबर में क्रिकेट पर एक किताब लेकर आ रहे हैं जिसमें इस खेल के भारतीय पहलू से जुड़ी लगभग हर बात का जिक्र होगा। इस किताब में स्थानीय नायकों, प्रांतीय आइकन, और अंतरराष्ट्रीय सितारों की तस्वीरें भी होंगी।

यहां जारी बयान में बताया गया कि हार्पर कॉलिंस इंडिया और विलियम कॉलिन्स यूके (ब्रिटेन) द्वारा सह-प्रकाशित इस किताब का नाम ‘द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट: ए लाइफेलॉन्ग लव अफेयर विथ द मोस्ट सबल एंड सोफिस्टिकेटेड गेम नॉट टू ह्यूमनइंड’ है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान.

गुहा ने जब 1960 में इस खेल का अनुसरण करना शुरू किया था तब भारत क्रिकेट की दुनिया में इतना ताकतवर नहीं माना जाता था। उस समय तक भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर एक भी टेस्ट नहीं जीता था लेकिन इसके 50 साल बाद जब वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े तब भारत दुनिया में क्रिकेट की महाशक्ति बन गया था।

बयान के अनुसार, प्रकाशक उदयन मित्रा ने भारत और , ब्रिटेन में विलियम कॉलिन्स पब्लिशिंग के निदेशक अरबेला पाइक ने राष्ट्रमंडल देशों (भारत को छोड़कर) के लिए इस किताब का अधिग्रहण किया है।

यह भी पढ़े | More Special Trains Being Planned: भारतीय रेलवे राज्य सरकारों से बात कर ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का बना रही है प्लान.

मित्रा ने कहा कि इस किताब में गुहा ने खिलाड़ी, दर्शक, प्रशंसक, लेखक और खेल प्रशासक के अपने छह दशकों के अनुभवों को साझा किया है।

गुहा इससे पहले भी क्रिकेट पर कई किताब लिख चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)