रामकृष्ण मिशन ने 123 साल के इतिहास में पहली बार स्थापना दिवस कार्यक्रम रद्द किया

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष एक मई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले स्थित रामकृष्ण मठ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बेलुर मठ में और उत्तरी कोलकाता के बागबाजार स्थित बलराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

जमात

कोलकाता, एक मई रामकृष्ण मठ और मिशन ने अपने 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में पहली बार, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते शुक्रवार को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष एक मई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले स्थित रामकृष्ण मठ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बेलुर मठ में और उत्तरी कोलकाता के बागबाजार स्थित बलराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

रामकृष्ण मठ और मिशन के महासचिव स्वामी सुविरानंद ने बताया, ‘‘ कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक मई को 124वां स्थापना दिवस कार्यक्रम न तो बेलुर मठ में और न ही बलराम मंदिर में आयोजित होगा।’’

हर वर्ष श्रद्धालु स्थापना दिवस पर होने वाली विशेष पूजा में शामिल होते थे और स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों आयोजन करीब एक हफ्ते तक चलता था।

रामकृष्ण मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल कुछ पुजारियों की उपस्थिति में पूजा संपन्न हुई।

कोरोना वायरस महमारी के चलते बेलुर मठ में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर 16 मार्च से ही रोक है।

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने एक मई 1897 को मिशन की स्थापना रामकृष्ण परमहंस के अनुयायी बलराम बोस के घर पर की थी। तब से इस घर को बलराम मंदिर कहा जाता है और स्थापना दिवस बेलुर मठ के साथ-साथ यहां भी आयोजित किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान