ताजा खबरें | राम मंदिर मुद्दा खत्म, अब कोई इसकी चर्चा नहीं कर रहा : शरद पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और अब कोई भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहा है।

पुणे, 19 अप्रैल राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और अब कोई भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहा है।

पवार बृहस्पतिवार को पुणे जिले के पुरंदर में कुछ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार से जब सवाल किया गया कि क्या मौजूदा चुनावों में राम मंदिर की कोई महत्वपूर्ण भूमिका होगी तो उन्होंने कहा, "अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और अब कोई भी इस बारे में चर्चा नहीं कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "एक बैठक के दौरान, कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि हालांकि भगवान राम की मूर्ति स्थापित की गई है, लेकिन देवी सीता की मूर्ति वहां नहीं है।"

भारतीय जनता पार्टी ने पवार की टिप्पणी की आलोचना की। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पवार को टिप्पणी करने से पहले अयोध्या के राम मंदिर के बारे में जानकारी एकत्र करनी चाहिए थी।

बावनकुले ने एक बयान में कहा, "भगवान राम वहां अपने बाल रूप में हैं, लेकिन पवार साहब की रुचि इस पर सिर्फ राजनीति करने में है।"

उन्होंने कहा, "पवार अपनी ही पुत्र-वधू को बाहरी बताते हैं और सीतामाई के बारे में उन्हें चिंता करना पाखंड की पराकाष्ठा के अलावा और कुछ नहीं है।"

वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के संबंध में शरद पवार की हालिया टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे। सुनेत्रा बारामती लोकसभा क्षेत्र में सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी