ताजा खबरें | राज्यसभा में उठा कोविड टीकाकरण संबंधी ऐप के अटकने का मुद्दा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए बनाए गए ऐप कोविन के बीच में ही अटकने का मुद्दा उठाया और इसे दुरुस्त करने की मांग की।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए बनाए गए ऐप कोविन के बीच में ही अटकने का मुद्दा उठाया और इसे दुरुस्त करने की मांग की।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य शांतनु सेन ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए कोविन ऐप बनाया गया है लेकिन यह कई बार बीच में ही अटक (हैंग) जाता है जिससे टीकाकरण अभियान बाधित होता है।

उन्होंने टीकाकरण के लिए अग्रिम पंक्ति के लिए योद्धाओं को चुने जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कई बार ऐसे लोग भी चुन लिए जाते हैं जिनकी दिलचस्पी टीका लेने में नहीं होती। ऐसे में उन लोगों के टीकाकरण में देरी होती है जो टीका लेने के इच्छुक हैं।

तृणमूल सदस्य ने ऐप तथा टीकाकरण के लिए चयन प्रक्रिया को दुरुस्त करने की मांग की।

शून्यकाल में ही भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले साल रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशानिर्देशों से इस क्षेत्र के लिए मुश्किलें पैदा हो रही हैं।

वित्तीय क्षेत्र में ऐसी कंपनियों की अहम भूमिका की चर्चा करते हुए भाजपा सदस्य ने मांग की कि रिजर्व बैंक को नए दिशानिर्देश जारी करने चाहिए जिस से संबंधित क्षेत्र की परेशानी दूर हो सके।

द्रमुक सदस्य पी विल्सन ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के गन्ना किसानों की आर्थिक मुश्किलों का जिक्र करते हुए उनके लिए पैकेज दिए जाने की मांग की। द्रमुक सदस्य ने कहा कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों की बड़ी रकम बकाया है और चीनी मिलें करीब दो साल से गन्ना किसानों को भुगतान नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब 15 चीनी मिलें बंद हो गयीं जिससे हजारों किसानों की बकाया राशि उसमें अटक गयी, वहीं बड़ी संख्या में चीनी मिलों के कर्मचारी भी बेरोजगार हो गए।

भाजपा सदस्य नबाम रेबिया ने आईएएस, आईपीएस और आईएफस अधिकारियों के लिए अरुणाचल प्रदेश की खातिर अलग कैडर गठित करने की मांग की।

कांग्रेस के कुमार केतकर और बीजद के सुभाष चंद्र सिंह ने भी शून्यकाल में लोक महत्व के अलग अलग मुद्दे उठाए।

अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\