देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘इंफाल’ के ‘क्रेस्ट’ का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना की स्टील्थ निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘इंफाल’ के क्रेस्ट (शिखा) का अनावरण किया। इंफाल मिसाइल विध्वंसक सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लांचर से सुसज्जित है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना की स्टील्थ निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘इंफाल’ के क्रेस्ट (शिखा) का अनावरण किया। इंफाल मिसाइल विध्वंसक सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लांचर से सुसज्जित है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई ने 20 अक्टूबर को यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा था।

दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की उपस्थिति में अनावरण समारोह हुआ।

आईएनएस इंफाल ‘15बी स्टील्थ निर्देशित मिसाइल विध्वंसक परियोजना’ के तहत निर्मित चार युद्धपोतों में से तीसरा युद्धपोत है।

क्रेस्ट के डिजाइन में बाईं ओर 'कांगला पैलेस' और दाईं ओर 'कांगला-सा' को दर्शाया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कांगला पैलेस और कांगला-सा से सुशोभित इम्फाल की क्रेस्ट का अनावरण भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति मणिपुर के लोगों द्वारा किए गए बलिदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांगला पैलेस मणिपुर का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है और यह प्राचीन साम्राज्य की पारंपरिक पीठ हुआ करता था।

ड्रैगन के सिर और शेर के शरीर की आकृति के साथ सुसज्जित 'कांगला-सा' मणिपुर के इतिहास का एक पौराणिक प्राणी है, और इसे स्थानीय लोगों के संरक्षक के रूप में जाना जाता है।

'कांगला-सा' मणिपुर का राज्य प्रतीक भी है।

इंफाल युद्धपोत का द्रव्यमान 7,400 टन है और लंबाई 164 मीटर है। यह विध्वंसक जहाज अत्याधुनिक हथियारों और प्रणाली से लैस है, जिसमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, पोत रोधी मिसाइल और टॉरपीडो शामिल हैं। यह 30 समुद्री मील यानी 56 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति प्राप्त करने में सक्षम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस