देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ की वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और वियतनाम ने अपने रणनीतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के लिए शुक्रवार को वार्ता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के उनके समकक्ष जनरल एनगो जुआन लिच ने दोनों देशों के द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर विस्तृत चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारत और वियतनाम ने अपने रणनीतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के लिए शुक्रवार को वार्ता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के उनके समकक्ष जनरल एनगो जुआन लिच ने दोनों देशों के द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर विस्तृत चर्चा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई वार्ता के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने एक समझौते पर दस्तखत किए। इससे दोनों देशों के बीच जल सर्वेक्षण क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। समझौते के तहत दोनों देश जल सर्वेक्षण संबंधित आंकड़े साझा करने के साथ नौपरिवहन चार्ट के निर्माण पर भी काम करेंगे।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवात और भारी वर्षा को लेकर हुई चर्चा: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वियतनाम के रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वियतनाम की सेना के साथ मानव संसाधन विकास में उल्लेखनीय काम किया है। सिंह ने कहा कि भारत, वियतनाम की तीनों सेनाओं को भारतीय रक्षा संस्थानों के जरिए बेहतर प्रशिक्षण देने को लेकर भी इच्छुक है।’’

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए कहा कि रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनकर, अपने दोस्त वियतनाम को भी रक्षा क्षेत्र में मजबूत कर सकेगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने वोकेशनल कोर्सेस को व्यावहारिक, सम्मानजनक और रोजगार परक बनाने का रखा लक्ष्य.

उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने का भी आह्वान किया। इसके लिए भविष्य में भारत और वियतनाम मिलकर संस्थागत फ्रेमवर्क समझौता भी करेंगे।

वियतनाम आसियान (दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का संगठन) का महत्वपूर्ण देश है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ उसका क्षेत्रीय विवाद चल रहा है।

भारत दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के जल क्षेत्र में तेल निकालने की परियोजनाओं में सहयोग दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\