हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं से कंपकपाया राजस्थान, कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री तक पहुंचा

हिमालय से आने वाली उत्तरी सर्द हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है जहां बीती रात फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के अनेक इलाकों में पाला पड़ने व अति शीतलहर चलने की चेतावनी दी है.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 17 दिसंबर: हिमालय से आने वाली उत्तरी सर्द हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है जहां बीती रात फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के अनेक इलाकों में पाला पड़ने व अति शीतलहर चलने की चेतावनी दी है. Weather Forecast: कड़ाके की ठंड से ठिठुरेंगे देश के कई हिस्से, शीतलहर से बढेंगी मुश्किलें.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है,जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

वहीं न्यूनतम तापमान राज्य के पिलानी में 1.1 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, बीकानेर 6.0 डिग्री, संगरिया में 6.0 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री व ऐरनपुरा में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.0 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राज्य में 17 से 20 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने की चेतावनी दी है और शुक्रवार से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की प्रबल संभावना है.

इसके अनुसार 17 से 20 दिसंबर के बीच राज्य के अलवर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर एवं नागौर जिले में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं 18-19 दिसंबर में बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं पर पाला पड़ने के साथ अति शीतलहर भी चलने की संभावना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट