देश की खबरें | राजस्‍थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर, कई इलाकों में अति वृष्टि का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

जयपुर, 21 सितंबर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्‍ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला क्षेत्र बुधवार को उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय है और अगले दो दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

प्रवक्‍ता के मुताबिक, संबंधित क्षेत्र के प्रभाव से अगले चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

उन्‍होंने कहा, “आगामी तीन दिनों के दौरान भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 22 सितंबर को एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की भी आशंका है। इसके अलावा, आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30-40 क‍िलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।”

प्रवक्ता के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्से में छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं, बीते 24 घंटे में राज्‍य में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 88 मिलीमीटर बार‍िश बांसवाड़ा के घाटोल में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू